दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में सेवा संकल्प अभियान एवं मिशन शक्ति फेज 5.2 के अंतर्गत पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्राओं को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल हेल्थ, सर्वाइकल कैंसर के कारण, एचपीवी के फैलने के तरीके, शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा स्वयं की देखभाल विषय पर जागरूक करने का प्रयास किया गया। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर “सेवा का रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर विकसित भारत या सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विषय पर महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में विजेतारी एवं प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बृजभूषण, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. बृजेश राठी, डॉ. हंसराज, डॉ. लक्ष्मी गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ अंकिता त्यागी एवं सहसंयोजक डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया।
Saturday, 17 October 2026
Friday, 16 October 2026
महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन के बारे में विशेष व्याख्यान
आज दिनांक 16.10.2026 को राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में मिशन शक्ति फेस 5.2, सेवा संकल्प अभियान, रेंजर्स विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना व रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन के बारे में रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. श्याम बाबू के द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया। छात्राओं को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने व समाज में जागरूकता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है इस उद्देश्य के साथ सभी छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सीमा सिंह संयोजक, मिशन शक्ति, डॉ अंकिता त्यागी, संयोजक, सेवा संकल्प अभियान व प्रभारी, रेंजर्स विभाग, डॉ श्याम बाबू राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व रोड सेफ्टी क्लब संयोजक के द्वारा कराया गया।
Wednesday, 14 October 2026
विभिन्न प्रांतो के हस्त निर्मित कशीदा से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन
आज दिनांक 14.10.2026 को राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में मिशन शक्ति फेस 5.2, सेवा संकल्प अभियान, रेंजर्स विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में गृह विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न प्रांतो के हस्त निर्मित कशीदा से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एम. ए गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा भारत के विभिन्न प्रांतो की पारंपरिक कशीदा से बनाई गई विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया जैसे बैग, टेबल क्लॉथ, पेचवर्क से बने विभिन्न परिधान इत्यादि । प्रदर्शनी के माध्यम से बालिकाओं में स्वरोजगार की भावना को विकसित करना था। प्रदर्शनी का आयोजन श्रीमती सीमा सिंह, गृह विज्ञान विभाग प्रभारी व संयोजक, महिला प्रकोष्ठ, डॉ अंकिता त्यागी, संयोजक, सेवा संकल्प अभियान व प्रभारी, रेंजर्स विभाग, डॉ श्याम बाबू राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी और गृह विज्ञान विभाग की अध्यापिका डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार, डॉ पंकज चौधरी एवं डॉ ब्रिजेश कुमार राठी उपस्थित रहे।
छात्रा आकृति मलिक बी ए द्वितीय वर्ष ने 78 +भाग वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया
दिनांक 07/10/2026 को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मुन्नालाल जय नारायण खेमका महाविद्यालय सहारनपुर में किया गया था, जिसमें महाविद्यालय की छात्रा आकृति मलिक बी ए द्वितीय वर्ष ने 78 +भाग वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । आज दिनांक 8/10 /2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली पहुंचने पर आकृति मलिक का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल शर्मा द्वारा एवं समस्त प्राध्यापकों के द्वारा स्वागत किया गया तथा छात्रा को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
Thursday, 8 October 2026
प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं द्वारा समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करने तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे के कारण व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने अभिनय, संवाद एवं नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया तथा “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान की संयोजिका डॉ अंकिता त्यागी एवं सहसंयोजक डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया ।
Tuesday, 6 October 2026
QR coding initiative was inaugurated by the Principal

Saturday, 3 October 2026
स्मार्ट क्लास (Smart Class) का नियमित एवं सुचारू रूप से प्रयोग






















































