Wednesday, 18 February 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस की शुरुआत

 आज दिनाँक 17 फरवरी 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस की शुरुआत शिविर स्थल की सफाई, प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत ' उठे समाज के लिए उठें उठें ' के गान से की गयी। तदुपरांत प्रथम सत्र में स्वयमसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली, जो शिविर स्थल से निकल कर मोहल्ला राय जाद गान होते हुए सूरज कुंड मंदिर पर समाप्त हुई। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न नारों के द्वारा लोगों को जागरूक किया। सड़क सुरक्षा से संबंधित एक अन्य कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में प्रथम स्थान, को द्वितीय स्थान, एवं को तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा स्वयमसेविकाओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी। शिविर के द्वितीय सत्र में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.बृज भूषण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता एव पूर्व प्राचार्य प्रो.प्रमोद कुमारी ने मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। ततपश्चात निशा मिर्ज़ा एवं पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसी क्रम में महक,अर्शी, अंजुम के द्वारा महाविद्यालय का कुल गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो.प्रमोद कुमारी के नेतृत्व में गाया गया। मुख्य अतिथि एव कार्यक्रम के अध्यक्ष का पुष्प कलिका देकर एव अध्यापकगण का बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। स्वयमसेविकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा सबिया अंसारी एव प्रिंसी सैनी ने अपने अनुभव साझा किया। विशेष शिविर में हुई प्रतियोगिता की विजेताओं को मुख्य अतिथि एव प्राचार्य द्वारा ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमारी ने स्वयमसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे शिविर के उद्देश्यों को पूरा करना चाहिए जिससे समाज और देश मे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिले। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जागृत सूक्त वाक्य को बताकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बृजभूषण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्त्रियां हमेशा से भारत मे आगे रहीं है मध्यकालीन गुलामी के कारण हमारे विचारों में बदलाव आ गया। पहले अर्थव्यवस्था में महिलाओं को योगदान बहुत ज्यादा था। जिसे अब आगे बढ़ाने का अवसर आ गया है। हमें राष्ट्रीय सेवा योजना यह अवसर प्रदान करता है कि निःस्वार्थ भाव से मिलजुलकर समाज और देश की सेवा करें।विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में हम अपना सूक्ष्म योगदान दें सके। अंत में समापन समारोह का संचालन कर रहे डॉ श्याम बाबू ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य एव छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।