Monday, 23 February 2026

हिंदी विभाग के विभागीय परिषद

 आज दिनाँक 23.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में हिंदी विभाग के विभागीय परिषद द्वारा कॉ-करिकुलर गतिविधि के अंतर्गत काव्य पाठ प्रतियोगिता, लघु काव्य लेखन प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया बी ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान तूबा बी ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान शीजा बी ए प्रथम वर्ष तथा लघु काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा पवांर बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान आयशा बी ए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान तहरीन बी ए तृतीय वर्ष और आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान तहरीन एवं तृतीय स्थान अंजली बी ए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ श्याम बाबू ने किया।