Friday, 27 February 2026

दो दिवसीय 45 वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन

 आज दिनाँक 24 फरवरी 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में दो दिवसीय 45 वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.बृज भूषण द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को शपथ दिलाई गई। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. बृज भूषण ने कहा कि हमें इस वार्षिक क्रीड़ा समारोह में खेल भावना के साथ खेलना है और जो भी निर्णायक मंडल का निर्णय होगा उसे सभी खिलाड़ियों को मानना होगा। उन्होंने छात्राओं को खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंच संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने किया एवं छात्राओं को होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। वार्षिक क्रीडा समारोह की शुरुआत 100 मीटर बाधा दौड़ के साथ की गयी। जिसमें काजल बी ए तृतीय वर्ष ने प्रथम, राधिका बी ए प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं निशा बी ए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तंशु शर्मा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय एवं रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काजल रानी प्रथम, तंशु शर्मा ने द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेमर थ्रो प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय एवं सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में संगीता ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय एवं सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तश्तरी प्रक्षेपण प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय एवं बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय एवं बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। डॉ ब्रिजेश कुमार राठी,डॉ सीमा सिंह,डॉ नयना शर्मा,डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ श्याम बाबू,डॉ संजय कुमार, डॉ अमित सिंह, मो.कादिर एवं अंकित  इस समारोह में उपस्थित रहे।