Friday, 27 February 2026

वार्षिक क्रीडा का समापन समारोह

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को 45 वें वार्षिक क्रीडा का समापन समारोह आयोजित किया गया। आज की आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में काजल रानी बीए पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान, तशु शर्मा बीए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं दीपा एमए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में काजल रानी बीए  सेमेस्टर प्रथम स्थान, दीपा एमए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं राधिका बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।ट्रिपल जंप में तंशू शर्मा बीए पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान, दीपिका बीए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं दीपा एमए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में दीपा एमए प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान, दीपिका बीए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं शिवानी एमए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।  4×100 रिले दौड़ में टीम प्रथम बीए पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान, टीम तृतीय बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान, टीम तृतीय एम ए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर बृजभूषण ने की। डॉ प्रदीप कुमार द्वारा महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा पूरे वर्ष की गई गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की गई। छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ प्रदीप कुमार ने सर्वप्रथम 45वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में 15 अंक प्राप्त कर चैंपियन बनी काजल रानी पुत्री श्री रूकमेश बीए पंचम सेमेस्टर एवं 11 अंक प्राप्त कर उपचैंपियन बनी दीपिका पंचम सेमेस्टर पुत्री श्री संजय कुमार बीए पंचम के नामों की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सभी विजयत्री छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जो इस वर्ष जीत नहीं पाए उन्हें प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि हर प्रतियोगिता सिर्फ एक शुरुआत है अंत नहीं। सभी मेहनत करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ प्रदीप कुमार द्वारा पूर्वचैंपियन ने वर्तमान चैंपियन को मसाल हस्तांतरण की गई। तत्पश्चात  प्राध्यापकगण एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ बृजेश कुमार राठी, डॉ सीमा सिंह, डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ नैना शर्मा, डॉ संजय कुमार एवं डॉ अमित सिंह उपस्थित रहे।