Tuesday, 24 March 2026

पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता

 आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभागीय परिषद के अंतर्गत  अंग्रेजी विभाग द्वारा बी ए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग किया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष में पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान अर्शी पुत्री मोहम्मद फारूख, तृतीय स्थान महक पुत्री शाहिद फातिमा एवं तृतीय स्थान महक पुत्री शाहिद ने प्राप्त किया बीए द्वितीय वर्ष निबंध लेखन विषय माय ड्रीम में प्रथम स्थान जैस्मिन खान पुत्री जिंदा हसन तृतीय स्थान शीशा पुत्री मोहम्मद आरिफ तथा तृतीय स्थान अनुष्का पुत्री रवि शर्मा ने प्राप्त किया । बीए तृतीय वर्ष के अंतर्गत इंग्लिश सॉन्ग सिंगिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान मेहविश पुत्री हाजी शाहिद तथा द्वितीय स्थान सुमन पुत्री जयपाल ने प्राप्त किया ।  निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विषय की प्राध्यापिका श्रीमती सीमा सिंह तथा डॉ लक्ष्मी गौतम शामिल रहे। उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ अंकिता त्यागी द्वारा किया गया।