Tuesday, 24 March 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन

 आज दिनाँक 24.03.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में प्राचार्य प्रो.बृजभूषण के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत 'उठे समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे' से हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में शिविर स्थल के आसपास साफ- सफाई, पेड़ पौधों की कटाई- छटाई एव पौधों की सिंचाई की। शिविर के दूसरे  बोधात्मक सत्र में  जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव - 2026  के अंतर्गत " जल महोत्सव : गाँव का उत्सव -देश का महोत्सव 2026"  विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ अंकिता त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है जैसे सूत्र वाक्य का उद्देश्य ही है कि जीवन को यदि इस पृथ्वी बचाना है तो जल का संरक्षण आवश्यक है।बिना जल हम जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। पेड़ पौधों एवं वनस्पति को बचाने तथा जीव जंतुओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हम सभी जल के द्वारा कर सकते हैं। 1993 ई में संयुक्त राष्ट्र ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसके मुख्य उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी छोटे छोटे प्रयासों से जल बचाव कर सकते हैं। जैसे वर्षा के जल का संरक्षण करना एवं सिंचाई को ड्रिप सिस्टम के द्वारा करना।     शिविर का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया।