राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली के सत्र 2025-26 के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज दिनांक 08-04-2026 को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखोदा मेरठ की प्राचार्य प्रो नीलम सिंह उपस्थित रही। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजभूषण ने किया।
आज पूर्वाह्न 11 बजे वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं महक, अर्शी व महक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचर्य ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया। छात्रा साहिबा, अर्शी, मेहविश एवं जैनब ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महक, अर्शी, महक एवं अर्शी ने महाविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि, अध्यक्ष व प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। सबसे पहले सत्र 2023-24 में बी. ए., बीएससी, बी. कॉम व परास्नातक कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। बीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त चंचल गर्ग, बीएससी (जीव विज्ञान) में मानवी, बीएससी (गणित) में रितिका गुप्ता बीकॉम में गरिमा चौहान एवं परास्नातक (गृह विज्ञान) में आसमा, एम ए (अर्थशास्त्र) में स्वाति को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात सत्र 2025-26 में महाविद्यालय मे सभी विभागों के विभागीय परिषद तथा सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ जिसके तहत मुख्य अतिथि, प्राचार्या राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखोदा मेरठ ने छात्राओं को अत्यंत प्रेरक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में छात्राओं के सामने ख़ुला आसमान है महाविद्यालय में उनके पास एक स्वर्णिम अवसर है जिसका वह पूरा लाभ उठाएं वे अपने मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं।
मुख्य अतिथि प्राचार्य नीलम सिंह जी ने पूर्व में महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के अपने 22 साल के शिक्षण अनुभव एवं महाविद्यालय के स्वर्णिम स्मृतियों को छात्राओं के साथ साझा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजभूषण जी ने छात्राओं का उद्बोधन करते हुए विजय पुरस्कृत छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इसके पश्चात प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं क्रिडा विभाग प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समरोहिका डॉ नैना शर्मा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन किया। विभागीय परिषद के संयोजक डॉ बृजेश कुमार राठी ने विभागीय परिषद के पुरस्कारों के वितरण का संयोजन व संचालन किया।










