राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक परिषद् द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य प्रो. बृजभूषण द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्राध्यापकों , डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ पंकज चौधरी, डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी, डॉ. नयना शर्मा, डॉ. लक्ष्मी गौतम, डॉ. अंकिता त्यागी, डॉ श्याम बाबू, डॉ. संजय कुमार एवं महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को याद किया गया।


