"
राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली
आज दिनांक 15. 04.2026 को महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" के प्रचार अभियान के तहत महाविद्यालय में समस्त छात्रोंओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया और यह संदेश दिया कि महिलाओं को समाज और राजनीति में समान अवसर मिलना चाहिए। यह मानव शृंखला न केवल एक प्रतीकात्मक पहल है बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश पहुंचने का एक सशक्त माध्यम है।इस अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और लैंगिक असमानता को दूर करना है। मानव श्रृंखला के आयोजन में महाविद्यालय के डॉ बृजेश कुमार राठी,डॉ श्याम कुमार,डॉ नैना शर्मा,डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ विनीता सम्मिलित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह के द्वारा किया गया।







