आज दिनांक 18. 04.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला,शामली के महिला प्रकोष्ठ द्वारा " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" के प्रचार- प्रसार अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने मोहल्ले की दीवारों पर स्लोगन लिखकर प्रचार का कार्य किया और साथ ही छात्राओं ने अपने घर परिवार और मोहल्ले की महिलाओं को इस अधिनियम का महिलाओं के नीति-निर्माण में सशक्त भूमिका के बारे मे और किस प्रकार ग्रामीण महिलाएं नीति-निर्धारक बनेंगी, महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली नीतियों को और सशक्त तरीके से लागू करने का प्रयास कर सकती है इसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह के द्वारा किया गया।


