आज दिनांक 20. 04.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला,शामली के महिला प्रकोष्ठ द्वारा " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" के अंतर्गत एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा इस अधिनियम के समर्थन में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर इस पहल को समर्थन दिया। समर्थन में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान कार्य किया कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ अंकित त्यागी एवं डॉ लक्ष्मी गौतम द्वारा किया गया।



