Saturday, 2 May 2026

सड़क सुरक्षा माह में जनजागरूकता हेतु आयोजित प्रतियोगिता

 आज दिनांक 02.05.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में  प्राचार्य डॉ बृजभूषण ने  रोड सेफ्टी क्लब द्वारा  सड़क सुरक्षा माह में जनजागरूकता हेतु आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली  छात्राओं को ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया। साथ ही सड़क सुरक्षा जनजागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं घर घर जा कर लोगों को जागरूक करने वाली छात्राओं को मेडल प्रदान किए। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश-प्रदेश में नए नए एक्सप्रेसवे बन रहे हैं लेकिन उसके साथ ही रोज-रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हमें लोगों को जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को लोगों को बताना और उन्हें जागरूक करना है। अंत में उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को बधाई दी और आगे ऐसे ही जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ श्याम बाबू ने किया।