आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली में "वृक्षारोपण महायज्ञ -26 " अभियान का आयोजन हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप मे किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में वन विभाग के सहयोग से अर्जुन, जामुन, अमरूद, सागौन, बांस, पत्थर बेल इत्यादि प्रजातियों के 713 पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण अभियान का आगाज कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नजरुल इस्लाम जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अतुल शर्मा जी के करकमलों से हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब के संयोजक डॉ ब्रिजेश कुमार राठी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू एवं रेंजर प्रभारी डॉ अंकिता त्यागी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ बृजभूषण, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ पंकज चौधरी, डॉ सीमा सिंह, डॉ हंसराज, डॉ अमित सिंह, डॉ नयना शर्मा , डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ संजय कुमार, डॉ शिल्पा राठी, डॉ सचिन कुमार , महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।









