आज दिनांक 20.07.2026 को महाविद्यालय की पूर्व प्राध्यापिका (वाणिज्य) डॉ विनीता को राजकीय महाविद्यालय, नोएडा में स्थानांतरण के शुभ अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अतुल शर्मा जी ने डॉ विनीता को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा महाविद्यालय में डॉ विनीता द्वारा दिये गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों द्वारा भी डॉ विनीता के महाविद्यालय में दिये गए योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्थानांतरण की बधाई दी गई।


