Sunday, 2 August 2026

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान

 आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सांस्कृतिक परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स विभाग के संयुक्त तत्वाधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभ आरंभ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भाषण का लाइव प्रसारण महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा  नशा मुक्ति विषय पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा प्राध्यापकों एवं छात्राओं को  नशा मुक्ति शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण,कर्मचारी एवं अत्यधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।