राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला (शामली) में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन रूप से दो प्रमुख गतिविधियां संपन्न हुईं-ऑनलाइन तिरंगा सेल्फी अभियान जिसमें छात्राओं ने अपने घरों और परिसरों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी 'तिरंगा सेल्फी' क्लिक करके आधिकारिक डिजिटल ग्रुप व पोर्टल पर साझा की। साथ ही महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन माध्यम से ही 'डिजिटल कोलाज प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने स्मार्टफोन्स पर विभिन्न डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर व ऐप्स का उपयोग करते हुए स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों पर आधारित डिजिटल कोलाज तैयार किए और उन्हें ऑनलाइन सबमिट किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में बी. कॉम द्वितीय वर्ष की ज्योति पुत्री रवि सरोहा रही, द्वितीय स्थान में बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशा खातून पुत्री शकील एवं एम .ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षा पुत्री गुलजार अली रही, तृतीय स्थान प्राप्त किया बी. कॉम द्वितीय वर्ष की साबिया अंसारी पुत्री हाशिम अंसारी ने। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती सीमा सिंह, डॉ लक्ष्मी गौतम एवं डॉ अंकिता त्यागी रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया।






