आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 'पोस्टर प्रतियोगिता' संपन्न हुई, जिसका विषय 'हर घर तिरंगा' रखा गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाए तथा उनके फोटो खींचकर उन्हें ऑनलाइन सबमिट किया। इस प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा: प्रथम स्थान - रुकैय्या (पुत्री हाशिम, कक्षा:बी.कॉम द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान- तरन्नुम चौधरी ( पुत्री मिन्ना, कक्षा:बी.कॉम तृतीय वर्ष) एवं जैनब (पुत्री नवाब, कक्षा: एम.ए. प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान : रिया (पुत्री सुभाष कुमार, कक्षा: बी.ए. द्वितीय वर्ष), महक (पुत्री शाहिद, कक्षा: बी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं वंशिका चौहान (पुत्री संजीव चौहान कक्षा: बी.एससी. तृतीय वर्ष)। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, श्री अमित सिंह एवं मिस शिल्पा राठी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया।










