आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत 'रंगोली प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय तिरंगा थीम आधारित रंगोली रखा गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और सुंदर व आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ( डॉ.) अतुल शर्मा जी ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी कलात्मकता व रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा-प्रथम स्थान-तरन्नुम चौधरी (पुत्री मिन्ना, कक्षा: बी.कॉम तृतीय वर्ष) एवं
आरजू (पुत्री नसीम, कक्षा- बी.कॉम तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान-साबिया (पुत्री-हाशिम अंसारी, कक्षा- बी. कॉम. द्वितीय वर्ष) एवं रिया ( पुत्री-संजीव चौहान कक्षा: बी.ए. द्वितीय वर्ष), तृतीय स्थान:नाजिया (पुत्री कसीम, कक्षा-बी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं बुशरा(पुत्री कासिम, कक्षा- बी.ए. द्वितीय वर्ष)। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. हंसराज, डॉ. पंकज चौधरी एवं श्रीमती सीमा सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया।











