आज दिनाँक 14 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में "विभाजन विभीषिका दिवस" के अवसर पर छात्राओं को एक लघु फ़िल्म दिखाई गयी। जिससे आजादी से पूर्व हुए भारत विभाजन के समय हुई त्रासदियों से सभी परिचित हुए। एक अन्य कार्यक्रम में विभाजन से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें तमस,कितने पाकिस्तान, झूठा- सच जैसी पुस्तकों को छात्राओं ने पढ़ा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ श्याम बाबू एवं डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया।
हरियाली तीज के शुभ अवसर पर रेंजर्स विभाग द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में छात्राओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा पुत्री श्री जमशेद बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर मनीषा पुत्री श्री वीरेंद्र बीए द्वितीय वर्ष और शबी पुत्री श्री आशिफ बीए तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर नाजिया पुत्री श्री कासिम बी ए तृतीय वर्ष रही।












