आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला (शामली) के परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता संग्राम रखा गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बृजभूषण सर ने सारगर्भित संबोधन दिया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. लक्ष्मी गौतम,डॉ. अंकिता त्यागी एवं मिस शिल्पा राठी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में डॉ. हंसराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:निबंध प्रतियोगिता-प्रथम स्थान: समरीन (पुत्री मोहसिन), बी.ए. द्वितीय वर्ष,द्वितीय स्थान: साबिया अंसारी (पुत्री हाशिम अंसारी), बी.कॉम द्वितीय वर्ष,तृतीय स्थान: नाजिया (पुत्री कासिम), बी.कॉम तृतीय वर्ष
भाषण प्रतियोगिता -प्रथम स्थान (संयुक्त): तरन्नुम चौहान (पुत्री मिन्ना), बी.कॉम तृतीय वर्ष एवं प्रित्सी सैनी (पुत्री प्रमोद कुमार), बी.एस.सी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान: साबिया अंसारी (पुत्री हाशिम अंसारी), बी.कॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान: रुकैय्या (पुत्री मौ. हाशिम), बी.कॉम द्वितीय वर्ष। कार्यक्रम का संचालन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की संयुक्त का डॉक्टर नयना शर्मा द्वारा किया गया।







