राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अतुल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई व राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का सामूहिक गायन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान किया गया। निदेशक उच्च शिक्षा विभाग महोदय के संदेश का वाचन समारोहिका डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राष्ट्रीय भक्ति गीत "ए देश मेरे तेरी शान पे सदके" आदि गीत का गायन अर्शी, महक एवं महक, बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा किया गया एवं सबिया बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा के द्वारा देशभक्ति कविता प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर बृजभूषण (समाजशास्त्र विभाग) ने अपने व्याख्यान में स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में विस्तार से जानकारी दी । डॉ संजय कुमार प्रवक्ता (जंतु विज्ञान विभाग) ने "मिट्टी के बेटे" गीत का गायन किया एवं डोडो (एक विलुप्त पक्षी) की कहानी के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए चार्ल्स डार्विन के विकासवाद सिद्धांत के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि "योग्यतम की उत्तरजीविता" अर्थात परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने और चुनौतियों का सामना करने में जो सबसे सक्षम होता है, उसके आगे बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है उन्होंने छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है यह समझाया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स विभाग के अंतर्गत स्वयं सेविकाएं, रेंजर्स, प्राचार्य एवं समस्त अध्यापक गण के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया।









