राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली में आज दिनांक 24.08.2026 को BA/ BSc/ B.Com प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं हेतु ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उक्त प्रोग्राम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के IQAC प्रभारी डॉ ब्रिजेश कुमार राठी ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति, मेजर, माइनर, वोकेशनल तथा को-कैरिकुलर विषय संबंधित क्रेडिट संरचना, परीक्षा पैटर्न, आन्तरिक परीक्षा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मिस शिल्पा राठी प्रभारी अंग्रेजी विभाग द्वारा छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए, छात्राओं से उनका लाभ उठाने की अपील की। श्री संजय कुमार प्रभारी छात्रवृत्ति द्वारा छात्राओं को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना तथा डिजिशक्ति योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं से उक्त योजनाओं हेतु अपने समस्त दस्तावेज अपडेट रखने व समय से पंजीकरण कराने की अपील की। श्रीमती सीमा सिंह प्रभारी गृह विज्ञान व सदस्य शास्ता मंडल द्वारा छात्राओं को अनुशासन, यूनिफार्म, स्वच्छता, साफ सफाई सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार द्वारा छात्राओं को महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी उपलब्ध कराते हुए, सभी छात्राओं को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेल-कूद संबंधित गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं ने प्रतिभागिता की। ओरियंटेशन प्रोग्राम का संचालन डॉ ब्रिजेश कुमार राठी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में डॉ नयना शर्मा, डॉ लक्ष्मी गौतम, श्री अमित सिंह, डॉ सचिन कुमार आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।



