Thursday, 27 August 2026

खेलो इंडिया संवाद" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

 आज दिनाँक 27 अगस्त 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में "माय भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026- खेलो इंडिया संवाद" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण(One Way) छात्राओं कल दिखाया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं में खेल भावना एवं खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अतुल शर्मा ने छात्राओं को खेल के क्षेत्र में अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू ने विश्व खेल प्रतियोगिता में बढ़ते भारत के युवाओं के प्रतिनिधित्व एवं भारत सरकार द्वारा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपर्चुनिटी एवं इंटरनेशनल एक्सपोजर की चर्चा की। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य प्रो. अतुल शर्मा ने कार्यक्रम की अतिथि सुश्री गिनिशा (माय भारत टीम)को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रो. बृजभूषण (समाज शास्त्र विभाग)ने मुख्य अतिथि प्रो. अतुल शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में खेलो इंडिया सेंटर एथलेटिक्स कोच (शामली) के भूपेंद्र देव,माय भारत एम्बेसडर जावेद मलिक, समस्त प्राध्यापकगण एवं अत्यधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।