राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली मैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 सितंबर से 7 सितंबर) गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं में पोषण जागरूकता एवं स्वस्थ खान-पान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा मिलेट (श्रीअन्न) आधारित विभिन्न पोषणयुक्त एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण किया गया। छात्राओं ने बाजरा, ज्वार, रागी आदि मिलेट्स का प्रयोग करते हुए पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। इन व्यंजनों के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया कि मिलेट्स हमारे दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं तथा ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तैयार किए गए व्यंजनों की पोषण गुणवत्ता, उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन और मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने” के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान काफिया कोहिनूर पुत्री श्री सिदा हुसैन एवं मानसी पुत्री श्री अरविंद द्वितीय स्थान जैनब पुत्री श्रीनिवास, साहिबा पुत्री श्री इकराम अली एवं इकरा सैयद पुत्री श्री शहजादा, प्रथम स्थान मनु शर्मा पुत्री श्री अंजू शर्मा एवं रिया सैनी श्री हरवीर सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं एवं प्राध्यापिकायो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




