आज दिनाँक 15.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत स्वयं सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की सफाई, प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठें उठें" के सामूहिक गान से हुई। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू के नेतृत्व में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत एक जन जागरूकता रैली निकाली जो शिविर स्थल से निकलकर रायजादगान मोहल्ला होते हुए सूरज कुंड मंदिर तक गयी। जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार, पढ़ी लिखी बेटी घर की शान,बढ़ेगी राष्ट्र की पहचान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रथम सत्र के दुसरे कार्यक्रम में छात्राओं ने घर-घर जा कर शिक्षा जागरूकता को लेकर जनसंपर्क किया एव लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने "स्त्री शिक्षा का महत्व" विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किया। प्रिंसी सैनी ने कहा कि जब एक लड़की शिक्षित होती है तो वह किसी पर निर्भर नहीं रहती, तरन्नुम ने कहा इतिहास में अनेक उदाहरण हैं जहाँ महिलाओं ने शिक्षा के बल पर ऊंचाइयां प्राप्त की। सबिया अंसारी ने कहा जब स्त्री को शिक्षा का अवसर मिलता है तो वह असंभव को भी संभव बना देती है,रुमैला के अनुसार नारी शिक्षा केवल एक महिला को नहीं बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र को शिक्षित एव सशक्त बनाती है, इस संगोष्ठी में महक, अरसी, आयशा,रिया,नीलाक्षी, दीपावली और सोनम ने भी अपने विचार रखे।सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।










