Saturday, 14 February 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत

 आज दिनाँक 14.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत स्वयं सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की सफाई, प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठें उठें" के सामूहिक गान से हुई। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण एवं जल सरंक्षण अभियान के अंतर्गत शिविर स्थल परिसर हीरा लाल शिव मंदिर के आसपास पौधरोपण किया। तदुपरांत स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल के पास मोहल्ले की दीवारों पर पर्यावरण एवं जल सरंक्षण संबंधी नारों को लिखा। पौधरोपण एव नारा लेखन के माध्यम से छात्राओं ने लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया। भोजनावकाश के समय स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एव स्टॉफ को सहभोज दिया।शिविर के द्वितीय सत्र में गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ सीमा सिंह ने " पर्यावरण सुरक्षा: युवाओं की जिम्मेदारी" विषय पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से अर्थ है जल,वायु,पेड़ पौधे, नदी पहाड़, जीव जन्तु सब मिलकर इसका निर्माण करते हैं। औधोगिक करण के पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। आज समय नदियां प्रदूषित हो गयी हैं। जल गंदा पीने को मिल रहा है, जंगल समाप्त हो रहें, जीव जंतु जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाके में अतिक्रमण कर रहे हैं। इस सबका कारण है मनुष्यों का अत्यधिक प्रकृति का दोहन करना। बड़ी बड़ी फैक्ट्री जो दूषित जल निकाल रहीं हैं वह सभी नदियों में जा के मिल रहीं हैं। इसलिए हम युवाओं को महती जिम्मेदारी बनती है कि पेड़ पौधों को लगाएं, पॉलीथिन का प्रयोग न करें, कूड़े को इधर न फेंके। आप 3R का प्रयोग करें। अपनी जरूरतों को सीमित मात्रा में पूरा करते हुए पर्यावरण का सरंक्षण करें। जिससे हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध करा सके।सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।