Wednesday, 18 February 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस की शुरुआत

 आज दिनाँक 16.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस की शुरुआत स्वयं सेविकाओं द्वारा  प्रार्थना, योगाभ्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठें उठें" के सामूहिक गान से हुई। इसके  पश्चात स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू के नेतृत्व में शिविर स्थल स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।शिविर के द्वितीय सत्र में " स्वच्छ भारत एव स्वस्थ भारत" विषय पर गृह विज्ञान की  प्रवक्ता डॉ नयना शर्मा ने एक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। स्वास्थ्य का स्वच्छता से गहरा संबंध है इसलिए हमें अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए । गंदगी से डायरिया, प्लेग, हैजा जैसी न जाने कितनी बीमारियाँ हमारे शरीर को खोखला कर दे रहीं हैं। आज की मुख्य समस्या दूषित जल, प्रदूषित वायु और मिलावटी खाद्य सामग्री है जो बुरी तरह से स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। अंत मे उन्होंने कहा कि हमें अपनी शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।