आज दिनाँक 02.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में प्राचार्य प्रो.बृजभूषण के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। तृतीय एकदिवसीय शिविर का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत 'उठे समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे' से हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में शिविर स्थल के आसपास पेड़ पौधों की कटाई- छटाई की एवं स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिविर के दूसरे बोधात्मक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें थाना कांधला (शामली) की महिला कांस्टेबल श्रीमती प्रियंका एवं उपनिरीक्षक श्री सुनील त्यागी ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा वीमेन पॉवर लाइन(1090), सायबर हेल्पलाइन(1930), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), महिला हेल्पलाइन(181), गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन(102), एम्बुलेंस सेवा (108), चाइल्ड लाइन (1098),अग्निशमन सेवा(101) एवं पुलिस आपातकालीन सेवा (112) जैसी हेल्पलाइन नंबर चलाये जा रहे हैं। उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर आप कब और कैसे मदद ले सकती हैं इसको विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी महिला को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर कहीं जाना है और उसके पास कोई सुविधा नहीं है तो वह 112 पर कॉल करके मदद ले सकती है।अंत में एन्टी रोमियो स्कॉयड की जानकारी दी। शिविर का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया।










