Monday, 2 February 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

 आज दिनाँक 31.01.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। द्वितीय एकदिवसीय शिविर का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत 'उठे समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे' से हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया। तत्पश्चात छात्राओं ने शिविर स्थल के आसपास के पेड़ पौधों की सिंचाई की एवं स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के दूसरे बोधात्मक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित विषय ' कौशल विकास हेतु युवा' को केंद्र में रखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक जसाला के द्वारा "तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता" विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें प्रवक्ता श्री कपिलदेव अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए पॉलिटेक्निक जैसी संस्थाएं संचालित हैं जिसमें युवा वर्ग अध्ययन कर के अपने कौशल को विकसित कर सकता है। श्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि एन इ पी -2020 का प्रमुख उद्देश्य है युवाओं में स्किल डेवलपमेंट करना। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद जो डिप्लोमा कोर्स होते हैं वह तीन वर्ष के होते हैं एवं बारहवीं के बाद जो होते हैं वह दो वर्ष के होते हैं। इसमें सिविल,मेकैनिकल, इलेक्ट्रॉनिक एवं फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स करके भारत की महारत्न कंपनियों जैसे NTPC, ONGC आदि में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। स्टार्टअप के माध्यम से भारत को 2047 तक विकसित कर सकते हैं। श्री धर्म प्रकाश ने छात्राओं को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं उसकी प्रवेश प्रक्रिया के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। शिविर का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया।