आज दिनांक 3 फरवरी 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में रेंजर्स का पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रथम दिवस पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर बृजभूषण द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। रेंजर्स महक एवं अरशी, बी ए प्रथम वर्ष द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया । रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अंकिता त्यागी द्वारा प्राचार्य महोदय का औपचारिक स्वागत पौधा भेंट कर और रेंजर्स प्रशिक्षक श्रीमती गीता रानी द्वारा स्कार्फ पहनाकर किया। साथ ही रेंजर्स ने समस्त प्राध्यापक का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया। स्वागत गीत रेंजर्स नाजिया, तान्या, तरन्नुम एवं साक्षी बीए द्वितीय वर्ष के द्वारा प्रस्तुत किया तथा कुलगीत की प्रस्तुति रेंजर्स महविश, मुस्कान एवं अरशी द्वारा दी गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय द्वारा स्काउट गाइड ध्वजारोहण के उपरांत झंडा गीत एवं प्रार्थना का सामूहिक गायन करते हुए ध्वज को नमन किया गया । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रेंजर्स प्रभारी द्वारा पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा का वाचन किया गया। जिसमें उन्होंने पांच दिवस में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेंजर्स शिविर छात्राओं को कर्तव्य परायणता, अनुशासन, देशभक्ति, मितव्ययिता, सहयोग, करुणा आदि की भावना विकसित करके उन्हें देश के सुयोग्य नागरिक बनाने में सहायक है। रेंजर्स में सेवा की भावना होनी चाहिए । रेंजर्स प्रशिक्षण हमारे पूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है । रेंजर्स साहसी होते हैं। कार्यक्रम की इसी क्रम में रेंजर्स प्रशिक्षक श्रीमती गीता रानी एवं श्रीमती गायत्री देवी ने छात्राओं की टोलियां बनाकर टोली विधि, स्काउटिंग का इतिहास, मार्च पास्ट, ड्रिल, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार (वी फॉरमेशन) आदि का प्रशिक्षण दिया साथ ही रेंजर्स को रोचक खेल भी खिलाए गए । शिविर के प्रथम दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।





