Monday, 2 September 2024

खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 आज दिनांक 29-08-2024 को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अंतर्महाविधालय स्तर,  विश्विद्यालय स्तर  तथा नॉर्थ जोन विश्वविद्यालयी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त महाविद्यालय की 19 छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

        महाविद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी, हैंड बाल, डिस्कस थ्रो, शूटिंग एयर पिस्टल, बाधा दौड़, हैंड बाल, जूडो इत्यादि खेलों में स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर कु. रीना, मिस्बा चौहान, काजल रानी, तन्शु शर्मा, नगमा, जाकिरा, कु आँचल, कु. आशु, पायल, दीपिका, कु शिवानी, दीपा, मोनी, सोनी, शिवानी बीए द्वितीय वर्ष, मानसी, मोनिका, मुस्कान व कु इरम को बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया 

   इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने सभी सम्मानित छात्राओं को शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में लड़कियाँ अब देश - विदेश के पैमाने पर आगे आ रही हैं। हमारे महाविद्यालय की छात्राएं भी खेल के क्षेत्र में पूरे विश्वविधालय स्तर पर काफी आगे हैं। हर प्रतियोगिता में हमारे बच्चे स्थान प्राप्त करते हैं। अगर मौका मिले तो छात्राएं ये साबित कर सकती हैं कि वे किसी से भी कम नहीं है। खेल भावना से हमे जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। 

    प्राध्यापक शरीरिक शिक्षा प्रदीप कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।