आज दिनांक 2 सितंबर 2024 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 सितंबर से 7 सितंबर 2024 जिसकी थीम सभी के लिए पौष्टिक आहार के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा एम ए गृह विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| पोस्टर प्रतियोगिता का प्रकरण खाद्य पोषण एवं पर्यावरण था। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने खाद्य पोषण एवं पर्यावरण के मध्य संबंध को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर प्रदर्शन किया| निर्णायक मंडल में राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज, अरनिया, बुलंदशहर की प्राध्यापिका डॉ संगीता तोमर, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार, प्राध्यापक, क्रीडा विभाग, डॉ पंकज चौधरी, प्राध्यापक, राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं डॉ बृजेश राठी, प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नगमा पुत्री श्री अकील, द्वितीय स्थान पर कीर्ति पुत्री श्री जितेंद्र सिंह एवं तृतीय स्थान पर नेहा पुत्री श्री जय करण रही। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ दीप्ति चौधरी एवं गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ अंकिता त्यागी उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ नयना शर्मा द्वारा किया गया।