Wednesday, 7 August 2024

महिला उद्यमिता " विषय पर एम. ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन

 आज दिनांक 22.7.2024 को महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वाधान में प्रोजेक्ट,"महिला उद्यमिता " विषय पर एम. ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रमोद कुमारी एवं बहरीय परीक्षक के रूप में उपस्थितश्रीमती नीलम सिंह एसोसिएट प्रोफेसर (गृह विज्ञान)राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखोदा ,मेरठ द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने छात्राओं के काम की सरहाना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्राओं से सामान खरीद कर उनमे  आत्मविश्वास उत्पन्न किया। महोदया ने छात्राओं को बताया कि उद्यमियों के रूप में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति ने देश में महत्वपूर्ण व्यावसायिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है और महिलाएं  समाज में एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं  को अपना व्यवसाय घर से ही शुरू करने की सलाह दी। बहरीय परीक्षक द्वारा छात्राओं को प्रदर्शनी का उद्देश्य बताया गया उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य एक सफल रोजगार  आरंभ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि गृह विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें छात्र अपने घर से ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन एक सफल उद्यमी के रूप में कर सकता है।

      छात्रोंओ ने प्रदर्शनी में हस्त निर्मित सामग्री जैसे वॉल पैनल, कशीदा  कुर्ती, पेंटिंग के द्वारा बनाई गई बेडशीट, कुशन कर्व्स, बुनाई द्वारा बनाए गए पायदान, हाथ के बने थैले एवं सजाने के समान और खाद्य सामग्री आदि का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह एवं सदस्य डॉ.अंकित त्यागी, डॉ.नैना शर्मा और डॉ.लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में किया गया।