Friday, 16 August 2024

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष मे अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। यह कार्यक्रम सद्भावना कल्चरल क्लब एवं आजादी का अमृत महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाव्धान में डॉ दीप्ति चौधरी एवं डॉ पंकज चौधरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। 

सर्वप्रथम इस अवसर पर भारत पाक विभाजन संबंधी एक पुस्तक प्रदर्शनी पुस्तकालय प्रभारी डॉ रामायण राम के सहयोग से आयोजित की गई। प्रदर्शनी में भारत पाक विभाजन संबंधी पुस्तकों तथा उनके लेखकों के विषय में छात्राओ को डॉक्टर रामायण राम द्वारा जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में उपलब्ध पुस्तकों को छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा अपनी रुचि के अनुसार पढ़ा गया।

शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा आभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय में छात्राओं को तिरंगा वितरित किया गया जिसे सभी छात्राएं अपने-अपने घरों में से ससम्मान फहराएगीं। तिरंगा वितरण कार्यक्रम के उपरांत डॉ प्रदीप कुमार (क्रीड़ा प्रभारी) के निर्देशन में तिरंगा दौड़ आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में दौड़ लगाकर अपने देश प्रेम को प्रकट किया।

 इसके बाद आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भारत पाक विभाजन संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म छात्राओं एवं प्राध्यापकों को डॉ संजय कुमार के सहयोग से दिखाई गई। इन सभी कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं में राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ सांप्रदायिक सद्भाव की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया। उपस्थित छात्राओं को वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर बृजभूषण ने  राष्ट्रध्वज फहराने संबंधी नियमों के विषय में जानकारी देते हुए अपने राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉक्टर श्याम बाबू एवं डॉक्टर लक्ष्मी गौतम भी उपस्थित रहे।