Friday, 16 August 2024

इंडिया स्पेस वीक सप्ताह' के अन्तर्गत 'इंडिया स्पेस वीक' द्वारा निर्धारित की गई थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता







 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली

भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह (दिनांक: 12.08.24 से 18.08.24 तक) आयोजन

 दिनांक: 14.08.2024

       विज्ञप्ति

               राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली में आज दिनांक, 14.08.2024 को 'इंडिया स्पेस वीक समिति' के तत्वाधान में 'इंडिया स्पेस वीक सप्ताह' के अन्तर्गत 'इंडिया स्पेस वीक' द्वारा निर्धारित की गई थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग किए जाने हेतु प्रत्येक छात्रा को 60 मिनट का समय दिया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कु. सोनी, बी.ए. तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान कु. सादिया, बी.कॉम. तृतीय वर्ष ने एवं तृतीय स्थान, कु. बेबी जोया, बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ. बृजेश कुमार राठी, डॉ. लक्ष्मी गौतम एवं डॉ. विनीता ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉ. बृजभूषण एवं प्राध्यापक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार व डॉ. रामायन राम उपस्थित रहे।                                                                                  प्राचार्य