Tuesday, 19 September 2023

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

 आज दिनांक 18 सितंबर 2023  को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में कस्बे के पुलिस प्रशासन से श्रीमती प्रियंका शर्मा और श्री आदेश कुमार थाना कांधला ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना  और  महिला हेल्प डेस्क नंबर 1090 के बारे में  महाविद्यालय की छात्राओं को विस्तार से बताया।  श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा महिला सुरक्षा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की  महिलाएं किस तरीके से यूपी पुलिस द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग अपनी सुरक्षा के लिए कर सकती हैं जब भी उनको ऐसा लगे कि वह असुरक्षित महसूस कर रही है , वे इस महिला हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल बेहिचक कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतकर्ता को एक टोकन दिया जाता है जिस पर समस्त जानकारी दर्ज होती है इसके साथ ही शिकायत दर्ज करने वाली महिला  की जानकारी को गुप्त रखा जाता है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रमोद कुमारी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास जागृत करने की आवश्यकता है क्योंकि मन से हारे हार मन से जीते जीत अर्थात अगर हम किसी से डर गए तो हम अपने जीवन में सफल नहीं हो सकते। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आवश्यकता पड़ने पर बताई हुई महिला हेल्पलाइन नंबर को हम इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि जब हम समाज में रहते हैं तो महिलाओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों को बर्दाश्त करना पड़ता है जैसे छेड़छाड़, घरेलु हिंसा आदि, इससे निदान पाने के लिए हमें जरूरत है कि इस महिला हेल्पलाइन की मदद ले। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉo नयना शर्मा द्वारा किया गया।