Tuesday, 5 September 2023

शिक्षक पर्व का आयोजन

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज 5 सितंबर 2023 को शिक्षक पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रीमती प्रमोद कुमारी एवं प्राध्यापक गण द्वारा सरस्वती माता एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके उपरांत छात्रा शाजिया, निकिता आदि द्वारा शिक्षक पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए डॉक्टर ब्रिजेश कुमार राठी (प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एवं माता-पिता व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास में सहायक होते हैं। शिक्षक पर्व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मान देने व उनके आर्दशों को याद करने के लिए मनाया जाता है। उनके उपरांत डॉक्टर विशाल कुमार (वरिष्ठ प्राध्यापक भौतिकी )ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन परिचय देते हुए कहां की राधाकृष्णन जी एक श्रेष्ठ शिक्षक थे जो शिक्षा के मूल्य को जानते थे। उनके लिए शिक्षक का कार्य राजनीति से भी अधिक महत्वपूर्ण था। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा की शिक्षक समाज के निर्माण में अत्यधिक सहायक हैं। बच्चों के मन मस्तिष्क पर अपने शिक्षक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है एवं वह उन्हीं का अनुसरण करते हैं। ऐतिहासिक काल में भी गुरु वशिष्ठ, गुरु द्रोणाचार्य एवं आचार्य चाणक्य जैसे गुरुओं का विशेष महत्व रहा है। 

कबीरदास जी ने भी गुरू का महत्व समझाते हुए कहा है:-

गुरू कुम्हार शीष कुंभ है, गढि-गढि काढै खोट।

अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट।।

गुरु ही शिष्य के चरित्र का निर्माण करता है, गुरु के अभाव में शिष्य एक माटी का टुकड़ा ही होता है जिसे गुरु एक घड़े का आकार देते हैं, उसके चरित्र का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद् की समारोहिका डॉक्टर दीप्ति चौधरी द्वारा किया गया एवं इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही गृह विज्ञान विभाग द्वारा मनाये जा रहे पोषण सप्ताह के अंतर्गत आज कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया