Saturday, 4 March 2023

पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पावर लाइन 1090 के प्रति जागरूकता हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन

 आज दिनांक 4 मार्च 2023 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली के महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च )के उपलक्ष में महिला सुरक्षा एवं बाल संगठन मुख्यालय लखनऊ से पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पावर लाइन 1090  के प्रति जागरूकता हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कस्बा  कांधला और शामली  जिले के पुलिस प्रशासन अधिकारियों  ने छात्राओं व बस्ती की महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, साइबर क्राइम आदि  क्राइम से बचने के लिए 1090 महिला पावर लाइन का प्रयोग करने हेतु उनकी सुरक्षा के प्रति संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्होंने बताया कि अगर कोई छात्रा या महिला शिकायत करती है तो उसकी जानकारी गुप्त रखी जाती है और अपराधी को इसके बारे में पता भी नहीं चलने दिया जाता है  इसी के साथ उत्साह जागरूक करते हुए नारे  जैसे कि "चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो" एवं "मोबाइल हाथ में 1090 साथ में" आदि के साथ  छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।