Wednesday, 1 December 2021

साइबर क्राइम कार्यशाला

 आज दिनांक 1 दिसंबर 2021 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां प्राध्यापक गणों द्वारा बताई गई जिसमें श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि अपने आम जीवन में प्रयोग होने वाली फोन इंटरनेट व अन्य एप के द्वारा किस प्रकार सजग व जागरूक होना आवश्यक है किस प्रकार ऑनलाइन एप के द्वारा साइबर ठगी हो सकती है डॉ दीप्ति चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी व्यवसायिक  शैक्षिक कार्यों के लिए साइबर कैफे में अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दे कर आते हैं जिस का दुरुपयोग भविष्य में किया जा सकता है उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने व्यक्तिगत जानकारी देते समय सावधानी बरतनी चाहिए वह अपने शैक्षिक और व्यवस्था एक कार्यों की समाप्ति के बाद साइबर कैफे आदि से अपनी जानकारियों को डिलीट करा देना चाहिए गोष्टी के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या  महोदया डॉ प्रमोद कुमारी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम के प्रति बहुत  सहज ,सतर्क और जागरूक रहने  के लिए प्रेरित किया।