Friday, 5 March 2021

मिशनशक्ति के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगोता का आयोजन

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 5 मार्च 2021 को मिशन शक्ति के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं हेतु एक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई ।महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत सी छात्राओं ने भाग लेते हुए 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' विषय पर सुंदर रंगोलियां महाविद्यालय प्रांगण में बनाई। अपनी रंगोली के माध्यम से उन्होंने महिला के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु संदेश प्रसारित किया। प्रतियोगिता में   निर्णायक मंडल डॉ दीप्ति चौधरी, डॉ पंकज  चौधरी एवं डॉ रामायण राम के निर्णयानुसार प्रथम स्थान पर साक्षी बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से अवनी बी.ए. प्रथम वर्ष एवं आंचल बी.ए. द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर सिमरन बी.ए. प्रथम वर्ष रही। प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रमोद कुमारी ने सभी विजेत्री छात्राओं को बधाई दी एवं समस्त प्रतिभागी छात्राओं के सुंदर प्रदर्शन की प्रशंसा की।