Saturday, 16 January 2021

युवामहोत्सव में लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में आयोजित हो रहे 'युवा सप्ताह 2021' के अंतर्गत आज दिनांक 16-1-2021 को एकल व सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

लोक नृत्य प्रतियोगिता से पूर्व मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय ' मकर संक्रांति पर्व में दान का महत्व ' रहा। इस विषय पर डा. विनोद कुमार, प्रवक्ता संस्कृत ने विचार रखे। जिसमे उन्होंने मकर संक्रांति के इतिहास एवं वैज्ञानिक महत्त्व को बताते हुए कहा कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होता है और भारतवर्ष में प्रकाश का आधिक्य बढ़ता जाता है। आज से दिन बड़े व रात छोटी होने लगती हैं।यह एक लोक पर्व है जिसमे दान का भी बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान को पुण्य बताया गया है और धर्म के चार स्तंभों में  यह अन्यतम है जो कि कलियुग में अति महत्व रखता है।अतः हमें दान के आदर्श को अपने जीवन मे यथासामर्थ्य अवश्य ही अपनाना चाहिए। । 

 महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रमोद कुमारी के दिशा निर्देश के आधार पर  इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने देश भक्ति गीत व लोक गीतों पर एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत किया। 

   एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनम चौहान बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर संध्या चौहान बीए द्वितीय वर्ष एवम तृतीय स्थान पर निकिता शर्मा बीए तृतीय वर्ष और कनक गुप्ता बीए प्रथम वर्ष संयुक्त रूप से रहीं। 

   सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संध्या सोनम समूह, द्वितीय स्थान पर चाँद बीबी हिबा मिर्जा समूह व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से शालू -आकांक्षा समूह तथा समून निकिता समूह रहा। 

   इस अवसर पर डा विशाल कुमार, डा विजेंद्र सिंह, डा. बृजेश राठी, डा प्रदीप कुमार, डा सुनील कुमार, श्रीमती सीमा सिंह, डा. पंकज चौधरी डा. रामायन राम उपस्थित थे। संयोजन व संचालन डा विनोद कुमार ने किया।