राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में दिनांक 12 जनवरी 2021 से आयोजित हो रहे युवा सप्ताह का आज समापन समारोह आयोजित किया गया।
आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को युवा सप्ताह के समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्रवक्ता डा. बृजभूषण ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अन्य सभी उपस्थित प्राध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत युवा सप्ताह के अंतर्गत पूर्व निर्धारित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत गजल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने स्वरचित या पूर्व प्रचलित ग़ज़लों का सस्वर पाठ किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तहुरा अंजुम बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर शमा बीए प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान पर सदफ रानी बीए द्वितीय वर्ष रहीं।
इसके उपरांत भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जीवन परिचय पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिसमे भारत मे स्त्री शिक्षा व समाज सुधार के लिए सावित्री बाई फुले द्वारा किए गए प्रयासों को विस्तार से बताया गया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बृजभूषण ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व विचार पर व्या्ख्यान दिया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष मे युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। विवेकानंद पूरे विश्व मे अपनी मेधा व ज्ञान के कारण युवाओं के आदर्श माने जाते हैं। विवेकानंद के विचारों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी जी मानते थे कि सभी मतों में सत्य है। हो सकता है कि किसी एक मत में पूर्ण सत्य न हो इसलिए मतभेदों को मिटाने के लिए मतों का समन्वय आवश्यक है। मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान व आध्यात्म का समन्वय अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हठ धर्मिता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, सत्य को जानने के लिए सभी को अपना मार्ग स्वयम् ही तय करना होता है। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन समरोहक डा. रामायन राम ने किया। इस अवसर पर डा. विजेंद्र सिंह, डा बृजेश राठी, डा. विशाल कुमार, डा. दीप्ति चौधरी, डा विनोद कुमार, श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित रहे।
युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर सदफ रानी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर खुशबू बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान पर कलश गुप्ता बीए द्वितीय वर्ष रहीं।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।