Friday, 13 November 2020

मिशनशक्ति के अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त नारी

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 13/11/ 2020 को मिशन शक्ति के अंतर्गत जूम प्लेटफार्म के माध्यम से गृह विज्ञान विभाग द्वारा 'स्वस्थ नारी सशक्त नारी' विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ने छात्राओं के समक्ष 'आहार में सलाद की उपयोगिता' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे आहार में सलाद की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। अक्सर सभी लोग अपने आहार में सलाद को महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं परंतु यदि सलाद का सही रूप में सेवन किया जाए तो वह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही सलाद हमारी त्वचा, बालों एवं पाचन शक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने अंकुरित अनाज, फल, हरी सब्जियों आदि के विभिन्न प्रकार के सलादों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हमें सलाद का उपयोग अपने उन्होंने बताया कि हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि व्यक्ति विशेष के लिए कौन सा सलाद अधिक उपयोगी है।आज गृहविज्ञान विभाग के द्वारा सलाद सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अंकुरित अनाज, फल ,सब्जियां आदि से सलाद सज्जा करके प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रमोद कुमारी द्वारा समस्त उपस्थित लोगों को नारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई  साथ ही  छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अभी चल रहे थे त्योहारों के समय पर भी अपने आहार में सलाद को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए जिससे कि हमारी पाचन शक्ति सही बनी रहे। साथ ही वह हमें कोविड एवं अन्य अनेक रोगों से रोग प्रतिरोधक क्षमता देगा कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे।