उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत आज दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में 'बालिकाओं का स्वास्थ्य एवं आहार' विषय पर जूम प्लेटफार्म के माध्यम सेऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया। इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बृजेश राठी (प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान) ने 'संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य' विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि अपने शरीर एवं मस्तिष्क को सही से क्रियान्वित रखने हेतु संतुलित आहार की महत्ता बहुत अधिक है। हमें अपनी आयु, लिंग, व्यवसाय के अनुसार अपना आहार निश्चित करना चाहिए। साथ ही हमें जल की उचित मात्रा का सेवन करना चाहिए। हमारा आहार सभी पोषक तत्वों से भरा हुआ होना चाहिए। उन्होंने अपने व्याख्यान में विस्तार से सभी पोषक तत्व के उपयोग एवं उपलब्धता के विषय में चर्चा की।उन्होंने बताया कि सिर्फ संतुलित आहार ही हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी नहीं है बल्कि बहुत सारी स्वस्थ आदतें हमारे अंदर होनी चाहिए जैसे हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होना चाहिए। साथ ही खाना बनाते समय उपयोगी सभी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमें अपने आहार में चीनी, नमक एवं तेल का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष व्याख्यान के उपरांत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की तकनीक समझाते हुए वीडियोज दिखाई गई। आज आयोजित की गई 'संतुलित आहार' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी खुशबू बी. ए. द्वितीय वर्ष, शिवानी वर्मा बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर एवं कुमारी तहूरा बीए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने अपनी रंगोली के माध्यम से आहार में विभिन्न खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं प्राध्यापकों ने बालिका सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ दीप्ति चौधरी द्वारा किया गया।