Saturday, 18 January 2020

       महाविद्यालय का अंतर्नाद युवा महोत्सव सम्पन्न

आज दिनांक 18-1-2020 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला का अंतर्नाद युवा महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ सम्पन्न हो गया।समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने की।उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वामी विवेकानंद के शब्दों को स्मरण दिलाते हुए छत्राओं से कहा कि तुम साहसी बनो निडर बनो और अपने कर्मपथ पर अग्रसर रहते हुए अपने परिवार देश व महाविद्यालय का नाम रौशन करो।इस अवसर पर डॉ बृजभूषण द्वारा समापन भाषण प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने विवेकानन्द के दर्शन को अतिसरल भाषा मे छात्राओं के समक्ष रखा और कहा कि ये भारत की आध्यात्मिक उन्नति एवं भारतीय दार्शनिक अवधारणाएं ही वास्तव में भारत की पहचान है।ये बातें समूचे विश्व को पहली बार स्वामी विवेकानंद के माध्यम से शिकागो धर्म सम्मेलन में  पता चली।इस अवसर पर आज अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति के संवाहक स्वामी विवेकानंद विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बी एस सी तृतीय वर्ष की छात्रा रबिहा मिर्जा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी सैनी इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही।तत्पश्चात् समूह गायन प्रतियोगिता में शालू समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,काजल समूह व आरती समूह ने संयुक्त द्वितीय स्थान तथा इति समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके बाद कव्वाली प्रतियोगिता में नीलम ग्रुप प्रथम स्थान पर,चाँद बीबी ग्रुप द्वितीय स्थान पर तथा उज्ज्वल ममता ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।इसके बाद ऐतिहासिक अथवा पौराणिक चरित्रों पर आधारित  नाटक मंचन प्रतियोगिता हुई जिसमें नीलम ग्रुप ने हुमायूं कर्मवती नाटक प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्रौपदी चीर हरण नाटक की प्रस्तुति करने वाला इति जैन समूह द्वितीय स्थान पर रहा तथा रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटक की प्रस्तोता सबा राणा समूह की छत्राएँ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद झांकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय था भारतीय एकता एवं अखण्डता।इसमें नीलम ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ झांकी प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो सबा राणा ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा जबकि इति जैन ग्रुप ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।सबसे अन्त में छात्राओं ने भारतीय संविधान की मूल भावना को दर्शाने वाली वालपेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका परिणाम अभी प्रतीक्षित है।कार्यक्रम का संचालन व संयोजन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद के सह संयोजक डॉ विनोद कुमार द्वारा किया।राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ युवा महोत्सव की सम्पूर्ति हुई।