Sunday, 15 November 2026

सड़क सुरक्षा जन जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी

 आज दिनाँक 14.11.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसका विषय " सड़क सुरक्षा में यातायात संकेतक" था।जिसमें रोड सेफ्टी क्लब एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल प्रो.बृज भूषण, डॉ ब्रिजेश कुमार राठी,डॉ लक्ष्मी गौतम एवं डॉ अंकिता त्यागी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। जिसमें प्रथम स्थान तरन्नुम बी कॉम तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान आरती, बी ए द्वितीय वर्ष व बुशरा बी एससी प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान  अरशी, सानिया बी द्वितीय वर्ष एवं नाजिया बी कॉम तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।सड़क सुरक्षा जन जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी  डॉ श्याम बाबू ने किया।