आज दिनाँक 03.11.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत " नशा मुक्ति अभियान में युवाओं का योगदान " एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिस पर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ पंकज चौधरी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज युवा नशे से अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। हम सभी अपने घर, परिवार एवं समाज को जागरूक करके युवाओं को नशे की ओर जाने से रोक सकते हैं। नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आर्थिक नुकसान भी पहुंचाता है। इससे जागरूकता ही बचाव है। नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया। जिसमें अत्यधिक संख्या में स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।







