लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं प्राध्यापकगणों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान, अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
