आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली महाविद्यालय मुख्य द्वार से मोहल्ला रायजादगान होते हुए हीरालाल शिव मंदिर सूरजकुंड तक निकाली गई। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने अधिक संख्या में प्रतिभाग किया। रैली का आयोजन सेवा संकल्प समिति की संयोजक व रेंजर्स विभाग की प्रभारीडॉ अंकिता त्यागी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू द्वारा किया गया।




